पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल सभा महिला समिति

अग्रवाल सभा महिला समिति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित सावन मेले के दूसरे दिन गुरुवार को अग्रसेन भवन में सावन उतर आया। भवन के तीसरे तल्ले को सावन सिंधारा के लिए सजाया गया। परिसर को फूलों से सजा कर झूला डाला गया और सास, बहू, बेटियों को सिंधारा किया गया। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर विभिन्न गेम का भी आयोजन किया गया। सिंधारा कार्यक्रम का संयोजन अनु पोद्दार व बबिता नारसरिया ने किया।

बहू को झूला कर दिया आशीर्वाद

सिंधारा कार्यक्रम में सबसे पहले सास ने बहुओं को झूला झुलाया और सावन के गीत गाते हुए उन्हें आशीष दिए। इसके बाद सभी स्टॉल धारक और मेले में उपस्थित अन्य महिलाओं ने झूले झूले। इस अवसर पर त्योहार की हाऊजी खेली गई। हाऊजी की विजेता सादा ढोलकिया, अनिता केडिया व रीमा मोदी रही। इसके अलावे म्यूजिकल चेयर और अन्य गेम आयोजित किए गए।

बन्ना ने बाग में झूला डाला,आया सावन का महीना, सावन का महीना पवन करे शोर जैसे गीतों पर बहु, बेटियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। आगे की स्लाईड्स पर -

फोटो - रमीज।