पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के पडरा जोड़ा पुलिस क्षेत्र में आज एक वाहन की ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमें कम से कम चार लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों नें यहां बताया कि मृतकों की पहचान शांतनु मांझी (60), आनन्दी (35) और शरदचन्द महतो (45) के रूप में की गयी है और ये सभी इसी जिले के सरदाहा के निवासी थे। एक अन्य मृतक की पहचान अनिल देव के रूप में की गयी है।
वह पश्चिम बंगाल पुरूलिया का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि ये सभी लोग इस वाहन से चास इलाज के लिए आ रहे थे तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उग्र लोगों ने इस घटना विरोध में पुरूलिया और धनबाद को जोडऩे वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 33 को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.