बीकेएफसी पतराहातू और शहीद बिरसा जीते
रांची. रांची जिला बी डिवीजन फुटबॉल में सोमवार को बीकेएफसी पतराहातू और शहीद बिरसा जोरार की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए। नामकुम के तेतरी मैदान में खेले गए पहले मैच में बीकेएफसी पतराहातू ने हीरा नागपुर को 1-0 से पराजित किया। बीकेएफसी की ओर से विजयी गोल दुखित कुमार महतो ने मैच के 15वें मिनट में किया। दूसरे मैच में शहीद बिरसा क्लब जोरार ने छोटानागपुर क्लब आरा को 1-0 से पराजित किया। शहीद बिरसा की ओर से एकमात्र गोल सोनू मुंडा ने मैच के 20वें मिनट में किया। मंगलवार को टूर्नामेंट का पहला मैच वाईएफसी चटकपुर व नेहरू युवा विकास क्लब के बीच तथा दूसरा मैच लोटा फुटबॉल क्लब और गाड़ी ब्रदर्स के बीच खेला जाएगा।