पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। रांची जिला बी डिवीजन फुटबॉल में मंगलवार को नेहरू युवा विकास क्लब बुंडू ने वाईएफसी चटकपुर को 4-0 से हराया। नामकुम में खेले जा रहे इस मैच में विजेता टीम की ओर से दुर्गेश मुंडा ने दो तथा जितेंद्र मुंडा और सोनू लोहरा ने एक-एक गोल किए। इस मैदान पर दूसरा मैच गाड़ी ब्रदर्स और लोटा क्लब सिल्ली के बीच खेला गया जो गोलरहित ड्रॉ रहा। हरमू मैदान में खेले गए मैच में सुख शांति क्लब ने विल्स सिंगर को 3-1 से हराया। सुख शांति की ओर से बजरंग मिंज, सुनील कुजूर और अजीत सांगा ने एक-एक गोल किया जबकि विल्स की ओर से एकमात्र गोल एच सांगा ने किया। हरमू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में रॉबिन इलेवन ने तिग्गा ब्रदर्स को 2-1 से हराया। राबिन की ओर से रजत तिग्गा और मोनू नायक ने जबकि तिग्गा ब्रदर्स की ओर से संजीत लकड़ा ने गोल किए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.