पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश,सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश,सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से कलेक्ट्रेट सहित तकरीबन सभी विभागों का काम काज ठप रहा। कुछ विभागों में अधिकारी वर्ग असहाय महसूस करने लगा।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों के वेतनमानों के संशोधन की मांग के समर्थन में बुधवार को कलेक्ट्रेट, जिला परिषद, एडीएम ऑफिस, जिला परिषद पंचायत प्रकोष्ठ, ग्रामीण प्रकोष्ठ ,कोष कार्यालय शहर व ग्रामीण, तहसील कार्यालय, चुनाव शाखा,शिक्षा विभाग, जलदाय विभाग,जेडीए ,वाणिज्यकर विभाग सहित तकरीबन हर विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे इन विभागों का काम-काज बुरी तरह से प्रभावित रहा।

अफसर बेबस नजर आए : कलेक्ट्रेट व जिला परिषद सहित कई विभागों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अधिकारी वर्ग बेबस नजर आया। शहर के कई प्रमुख विभाग में अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही बैठे नजर आए। बाबुओं के नहीं आने से अफसरों का काम काज भी प्रभावित हुआ। ज्यादातर विभागों के कार्यालय में मंत्रालयिक कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। इससे रोजमर्रा काम-काज प्रभावित हुआ। इसका असर आम आदमी पर देखा गया।

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने वेतनमान संशोधन को लेकर महावीर उद्यान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।