पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। रोडवेज के जोधपुर डिपो की व्यवस्थाएं लगातार गड़बड़ाने लगी है। बुधवार को भी सेंट्रल वर्कशॉप से तीन रूट की बसें नहीं आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जोधपुर आगार के वर्कशॉप से बुधवार सुबह से व्यवस्था गड़बड़ा गई। रोडवेज के टाइम कीपरों के अनुसार बुधवार को तीन बसें बसें स्थगित करनी पड़ी है। इससे आम यात्री को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
टाइम कीपरों ने बताया कि सुबह 10.15बजे जोधपुर से जालोर जाने वाली बस, 10.30बजे जोधपुर से ओसियां जाने वाली बस तथा दोपहर 12 बजे जोधपुर से नाचना रूट जाने वाली बसें नहीं आने से स्थगित करनी पड़ी है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन रूट पर जाने वाले यात्रियों ने टैफिक मैनेजर के कक्ष में बसें स्थगित होने की घोषणा के बाद हंगामा मचाया। रोडवेज की भोपालगढ़ रूट पर जाने वाली बस मरम्मत व सारसंभाल के अभाव में ब्रेक डाउन हो गई।
वर्कशाप से बसें आई नहीं : मुख्यप्रबंधक पीसी चौहान के अनुसार वर्कशॉप से बसें नहीं आने के कारण स्थगित करनी पड़ी। इससे राजस्व नुकसान भी हुआ है। मुख्यप्रबंधक ने बताया कि एमओ ने बसें नहीं भेजने का कारण ठेके के चालक नहीं आना बताया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.