पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार जिला जजों का तबादला, रमेश चन्द्र मीणा बने बूंदी के जिला जज

चार जिला जजों का तबादला, रमेश चन्द्र मीणा बने बूंदी के जिला जज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने गुरूवार को आदेश जारी करते हुए जिला जज स्तर के चार जजों के तबादले किए हैं। इसके अनुसार भीलवाड़ा में औद्योगिक प्राधिकरण तथा श्रम न्यायालय में न्यायाधीश रमेश चन्द्र मीणा को बूंदी के जिला व सेशन जज के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि गंगानगर के श्रम न्यायालय के न्यायाधीश सीताराम धौलपुर के जिला एवं सेशन जज के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं मेड़तासिटी में जिला एवं सेशन जज पद पर कार्यरत राकेश कुमार बंसल का तबादला स्टेट ट्रांसपोर्ट ट्रिब्यूनल जयपुर में पीठासीन अधिकारी के पद पर किया गया है तथा उदयपुर में एडीजे संख्या 3 पर कार्यरत हेमंत कुमार जैन को जज औद्योगिक ट्रिब्यूनल व श्रम न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है।