पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। इंडियन लॉ इन्स्टीट्यूट राजस्थान चैप्टर के तत्वावधान में प्रथम रामनारायण विश्नोई स्मृति व्याख्यानमाला के अवसर पर स्थानीय जयनारायण व्यास स्मृति भवन में 12 मई को व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। संवैधानिक शासन प्रणाली एवं नागरिक विषयक इस व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस गणपतसिंह सिंघवी होंगे।
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एकलव्य ए भंसाली ने बताया कि व्याख्यानमाला की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अमिताव रॉय करेंगे। उन्होंने बताया कि जस्टिस सिंघवी भारत में संवैधानिक शासन प्रणाली में नागरिकों की भूमिका, योगदान एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.