पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी वेतनमान संशोधन की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेशव्यापी अनशन पर रहे। इससे कलेक्ट्रेट,जिला परिषद, कोष कार्यालय, शिक्षा विभाग,जलदाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी के अनशन पर होने के कारण कामकाज दूसरे दिन भी प्रभावित हुआ।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी नेता के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर तंबू तान कर प्रदेशव्यापी आह्वान पर क्रमिक अनशन पर बैठे। इस धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी सुबह 10.30 बजे से शाम 4 .30बजे तक तेज गर्मी ,धूप व लू की परवाह किए बिना ये कर्मचारी वेतनमानों के संशोधन की मांग को लेकर अनशन पर बैठे देखे गए।
ये बैठे अनशन पर : कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, रामनिवास शर्मा, नरेंद्र चौहान, हरी शंकर बारूपाल,श्यामसिंह सांखला, राजेंद्र चौहान, इंद्रजीत त्रिपाठी क्रमिक अनशन पर बैठे। इन कर्मचारी नेताओं को नेताओं ने पुष्पहार से स्वागत कर अनशन पर बैठाया।
अनशनकारियों को संबोधित किया : आनंद प्रकाश ,शशि व्यास, अर्जुन विश्नोई, कैलाश रंगा,रमाकांत हर्ष, यशवंत सोनी, अनिल माथुर,रामेश्वर, अनिल गौड़ व एनके राव सहित कई विभागों के कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनसे एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.