पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर स्थापना दिवस : दो दिन चलेगा कार्यक्रम, बैंड वादन, होंगी कई प्रतियोगिताएं

जोधपुर स्थापना दिवस : दो दिन चलेगा कार्यक्रम, बैंड वादन, होंगी कई प्रतियोगिताएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। जोधपुर का 555 वां स्थापना दिवस समारोह 11 एवं 12 मई को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 11 मई को बैंड वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा 12 मई को मुख्य समारोह में साफा बांधने एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 11 मई की शाम साढ़े चार बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में बैड वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सरकारी एवं निजी बैड दलों के बीच अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बैंड दलों को आकर्षक नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगें। उन्होंने निजी बैंड दलों को इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्य समारोह :

कलेक्टर ने बताया कि 12 मई को स्थापना दिवस का मुख्य समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सायं 4 बजे से आयोजित होगा। इसमें साफा बांधने की प्रतियोगिता एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता पुरुष, महिला तथा बालक-बालिका तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी नि:शुल्क रूप से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में खेल अधिकारी के मोबाइल नबंरों 92516-03009 के पास अपना पंजीयन 12 मई तक करवा सकते है।

पुरस्कार देंगे :

कलेक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में विदेशी पर्यटकों एवं स्थानीय टीमों के मध्य रोमांचकारी रस्सा-कस्सी का मैच के साथ ही विद्यालयी छात्रों द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।