पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। जयनारायण व्यास विवि के तहत संचालित एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा मामले को लेकर स्वप्रेरणा से दायर की गई एक जनहित याचिका की सुनवाई 20 मई तक टल गई है। मुख्य न्यायाधीश अमिताव रॉय व न्यायाधीश पीके लोहरा की खंडपीठ में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाअधिवक्ता जीआर पूनिया तथा जेएनवीयू की ओर से दीपेश बेनिवाल पेश हुए तथा जवाब पेश करने के लिए समय दिए जाने की मांग की। इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 20 मई को मुकर्रर की।
गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा मामले को लेकर प्रकाशित एक समाचार पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए न्यायधीश गोपालकृष्ण व्यास ने स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। समाचार में कॉलेज में छात्राओं की ओर से कॉलेज में उनके साथ छेड़ छाड़ किया जाने, फब्तियां कसने व इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बावजूद किसी तरह का ध्यान नहीं दिए जाने बाबत समाचार प्रकाशित किया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.