पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अतिक्रमण हटाने में निगम को आया जोर, ट्रैक्टर के नीचे लेटा अतिक्रमी

अतिक्रमण हटाने में निगम को आया जोर, ट्रैक्टर के नीचे लेटा अतिक्रमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। शहीद ताराचन्द सर्किल पर अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के दस्ते के समक्ष मंगलवार सुबह अजीब हालात पैदा हो गए। यातायात में बाधक बने सामान को जब्त करने के बाद वहां से रवाना होने के दौरान अतिक्रमी निगम के ट्रैक्टर के नीचे लेट गया। बाद में पुलिस को बुला उसे जबरन वहां से बाहर निकाला गया।

कमला नेहरू महाविद्यालय के निकट स्थित शहीद ताराचन्द सर्किल के सामने फुटपाथ पर एक व्यक्ति अपना सामान रख दुकान चला रहा था। इस व्यक्ति की पूर्व में शिकायत मिलने पर एक बार सारा सामान जब्त किया जा चुका है। इसके बावजूद इसने अपनी दुकान जारी रखी। आज सुबह निगम की टीम वहां पहुंची और उसने सारा सामान जब्त कर लिया। वहां से रवाना होने के दौरान अतिक्रमी सुरेन्द्र निगम के ट्रैक्टर के नीचे लेट गया। निगम कर्मचारियों ने उससे बाहर निकलने को कहा लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस को बुला उसे जबरन बाहर निकाल उसका सामान जब्त किया गया।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड में देखें अन्य फोटो
खबरें और भी हैं...