जोधपुर। शहर के पावटा क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान की छत पर शहर के बड़े हिस्से की रिकार्डिंग के साथ मिले ड्रोन ने पुलिस की परेड करा दी। मकान मालिक की सूचना से हरकत में आई पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच की। बाद में पता चला कि यह ड्रोन एक फोटोग्राफर का है और वह उसकी तलाश में लगा था।
ड्रोन के कैमरे में नजर आया आधा शहर
पावटा पोलो प्रथम में रहने वाले रामनिवास शर्मा ने आज सुबह अपने मकान की छत पर एक ड्रोन पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे जब्त कर लिया। पुलिस ने डाग स्कवाड की मदद से भी इसके मालिक की तलाश की। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर इसमें लगे चीन निर्मित वीडियो कैमरे की जांच की। कैमरे में मेहरानगढ़ फोर्ट व उसके आसपास के क्षेत्र सहित पावटा लाल मैदान व रेलवे ट्रैक की रिकार्डिंग पाई गई है। अभी तक इस ड्रोन से इतने बड़े क्षेत्र की वीडियो रिकार्डिंग करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बगैर अनुमति उड़ाने की नहीं उड़ा सकते ड्रोन
- नियमानुसार शहर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगी हुई है। इसकी सहायता से फोटोग्राफी करने के लिए पुलिस से अनुमति लेनी पड़ती है।
- शादियों के अंदर ड्रोन के माध्यम से फोटो लेने के लिए पुलिस अनुमति प्रदान करती है।
- शहर में इन दिनों बढ़ाई गई सुरक्षा के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क है।
- बाद में एक फोटोग्राफर ने बताया कि उसका ड्रोन आज सुबह कई खो गया। वह उसकी तलाश कर रहा है।
- मकान की छत पर लगा ड्रोन पेंट एम कंपनी का देश में ही निर्मित है। इसमें चीन में बना एक वीडियो रिकार्डर लगा है।
- इस तरह के ड्रोन पौने दो से ढाई लाख रुपए तक में मिलते है।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड में देखें ड्रोन की अन्य तस्वीर