जोधपुर। नगर निगम ने मंगलवार को बकाया शहरी विकास कर वसूलने के लिए शहर के प्रतिष्ठित सरदार सीनियर सैकंडरी स्कूल को सीज कर दिया। इस स्कूल पर करीब पच्चीस लाख रुपए बकाया चल रहे है। वहीं चीरघर रोड पर स्थित मौलाना आजाद स्कूल को सीज करने की प्रक्रिया संचालकों की महापौर के साथ चल रही वार्ता के कारण अधर में लटकी हुई है। इस स्कूल पर करीब पचास लाख रुपए बकाया चल रहे है।
मौलाना आजाद स्कूल को लेकर वार्ता जारी
नगर निगम इन दिनों अपनी आय बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है। इसके तहत शहरी विकास कर के लाखों रुपए नहीं अदा करने वाले सभी संस्थाओं व भवन मालिकों को नोटिस जारी कर रखे है. इसके बावजूद राशि जमा नहीं होने पर आज निगम का लवाजमा सबसे पहले चीरघर रोड स्थित मौलाना आजाद शिक्षण संस्थान के भवन को सीज करने पहुंचा। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच संचालकों ने निगम के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे थोड़ी देर के लिए ठहर जाए। उनकी महापौर घनश्याम ओझा के साथ वार्ता चल रही है। वे जैसा कहेंगे उतनी राशि जमा करवा दी जाएगी। इसके बाद करीब दो घंटे से निगम की टीम वहां डेरा जमाए बैठी है, लेकिन महापौर और संचालकों के बीच जारी वार्ता अभी तक समाप्त नहीं हुई है। वहीं इस बीच निगम की एक टीम ने सरदार स्कूल पहुंच बकाया वसूली के लिए इसे मुख्य भवन को सीज कर दिया। ओसवाल सिंह सभा की ओर से संचालित इस स्कूल को सीज किए जाने को लेकर संचालकों ने चुप्पी साध रखी है।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड में देखें अन्य फोटो