जोधपुर। श्रीयादे माता जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में बुधवार को जोधपुर शहर व आसपास के गांवों से पूरा प्रजापत समाज शहर में उमड़ पड़ा। प्रमुख मार्गों से होकर निकली भव्य शोभा को देख पूरा शहर यादे मय हो गया।
रातानाडा स्थित श्रीयादे माता मंदिर में सुबह नौ बजे पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा का आगाज हुआ। शोभा यात्रा अभी भीतरी शहर से होकर निकल रही है। दोपहर पश्चात सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान पहुंच शोभा यात्रा विसर्जित होगी। शोभायात्रा में शामिल धार्मिक व सामाजिक सरोकार से जुड़ी झांकियों ने लोगों को बहुत आकर्षित किया।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो