पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में हड़ताल पर रहे शहर के ज्वैलर्स

पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में हड़ताल पर रहे शहर के ज्वैलर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। केन्द्र सरकार की ओर से दो लाख रुपए से अधिक के आभूषण या सोने-चांदी की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शहर सभी ज्वैलर्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध जताया। ज्वैलर्स ने इसके बाद जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव नवीन सोनी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने हाल ही नया प्रावधान लागू किया है। इसके तहत दो लाख रुपए से अधिक के आभूषण या सोने-चांदी की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू की गई है। ऐसा करने से सभी ज्वैलर्स का कारोबार प्रभावित होगा। ग्रामीण क्षेत्र अपने बच्चों की शादी के आभूषण खरीदने या बनवाने आने वाले लोगों के पास पेन कार्ड होता ही नहीं है। इस नियम के कारण लोग आभूषण खरीदने से कतराने लगेंगे। इससे ज्वैलरी का व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही इस प्रावधान को वापस नहीं लिया गया तो सभी ज्वैलर्स को अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ेगी।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो


खबरें और भी हैं...