पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • फिर सक्रिय हुआ एटीएम चोर गिरोह, दो स्थान पर की तोड़फोड़

फिर सक्रिय हुआ एटीएम चोर गिरोह, दो स्थान पर की तोड़फोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। शहर में एक बार फिर एटीएम चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। सांगरिया चौराहे पर चोरों ने गुरुवार रात एक एटीएम में जमकर तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया। यहां पर लोगों के चिल्लाने पर भागे इस गिरोह के सदस्यों ने ही रात को थोड़ी दूर स्थित एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
लोगों के चिल्लाने पर भाग निकले

सांगरिया चौराहे के निकट स्थित एसबीआई के एटीएम में कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तीन युवक पहुंचे। इसमें से एक युवक बाइक लेकर खड़ा रहा। वहीं एक युवक एटीएम के अंदर और एक बाहर खड़ा हो गया। अंदर गए युवक ने वहां लगे कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद उसने एटीएम को उखाड़ दिया। अपने साथ लाए औजारों से उसने एटीएम के अंदर से नगदी निकालने का प्रयास किया। वह नगदी निकाल पाता उससे पहले कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। उनके चिल्लाने से तीनों युवक वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कैमरे को देखने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। देर रात चोरों ने बासनी पुलिस थाने के पीछे की तरफ स्थित एसबीआई के एक और एटीएम से नगदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन यहां पर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
अगली स्लाइड में देखें अन्य फोटो
खबरें और भी हैं...