पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुल्हन लाने एक साथ निकले १०१ युवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। जिले में शिक्षा के नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह माहेश्वरी सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग औैर भारती फाउंडेशन की ओर से हुए इस समारोह में सत्य भारती अभिनव शिक्षक पुरस्कार से इन शिक्षकों को नवाजा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नूतन बाला कपिला उप निदेशक (माध्यमिक) थीं। इनके अलावा विनीता परिहार, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी सिंह चूंड़ावत, रीज़नल हैड, राजस्थान, गीतिका बहुगुणा, जेनेरल मैनेजर, भारती फाउंडेशन भी अतिथियों के रूप में मौजूद थे। विजेताओं की घोषणा जोधपुर स्थित कार्यालय उपनिदेशक (माध्यमिक) शिक्षा विभाग के सभागार में 10 फरवरी को की गई थी। विजेताओं में भावी शिक्षक के समूह में राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर से पवन कुमार प्रथम स्थान पर, डाइट जोधपुर से मीरा दूसरे और इंदिरा तीसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक शिक्षक समूह में उर्मिला जुगलावत, संतोष कल्ला, संतोष शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक श्रेणी में श्वेता ढाकोर, मोतीलाल सुथार एवं सुनील कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक समूह में अजित सांखला, चुतराराम और लाजवंती क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। अभिनव शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि क्रमशः 5000, 3000 और 2000 देकर सम्मानित किया गया।

अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो

खबरें और भी हैं...