जोधपुर। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के पास कुल कितनी सम्पति है? इस राज से शीघ्र ही पर्दा उठने के आसार नजर आ रहे है। जोधपुर के न्यायालय ने आयकर विभाग को जेल में आसाराम से पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। आसाराम का साम्राज्य दस हजार करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके पास देशभर में अरबों रुपए की जमीन है।
छापे में सम्पति का हुआ था खुलासा
डेढ़ वर्ष पूर्व आसाराम के अहमदाबाद स्थित आश्रम व उनके एक सहयोगी के यहां मारे गए छापे में पुलिस को मिले दस्तावेजों की जांच की गई तो सभी चौंक उठे। इन दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने इस विवादास्पद गुरु के पास दस हजार करोड़ रुपए से अधिक की सम्पति का अनुमान लगा आयकर विभाग को सूचित किया था।
आयकर विभाग को मिली पूछताछ की अनुमति
उसके बाद से आयकर विभाग आसाराम तक पहुंचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उनके जोधपुर जेल में बंद होने के कारण पूछताछ नहीं हो पा रही थी। अब न्यायालय ने आयकर विभाग को जेल में आसाराम से पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अगले कुछ दिनों में आयकर विभाग की टीम जोधपुर पहुंच उनसे पूछताछ करेगी।
ये है आसाराम का भव्य साम्राज्य
- पुलिस के हाथ लगे दस्तावेजों के अनुसार आसाराम ने कुछ चुनिन्दा लोगों को 1635 करोड़ रुपए का ऋण ऊंची ब्याज दर पर दे रखा है।
- पूर्व में उनके करीबी रहे लोगों का आरोप है कि आसाराम ने करीब पांच हजार करोड़ रुपए लोगों को ऊंची ब्याज दर पर उधार दे रखे है।
- दस्तावेजों के अनुसार आसाराम ने 22 सौ करोड़ का बेनामी लेनदेन किया।
- आसाराम ने अमेरिका की दो कंपनियों में 156 करोड़ का निवेश किया हुआ है। ऐसे में फेमा के तहत मामला दर्ज हो सकता है।
- आसाराम ने देश में ही कुछ कंपनियों में निवेश कर रखा है।
- वहीं आठ करोड़ रुपए विभिन्न मामलों में राहत के लिए अधिकारियों को रिश्वत के रूप में दिए गए।
- छापे के दौरान मिले 42 कंप्यूटरों की जांच करने में पुलिस की टीम को दो माह से अधिक समय लगा।
- इसके आधार पर करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपए का लेनदेन सामने आ रहा है।
- इसके अलावा देशभर में उनके सौ से अधिक आश्रम है। इन आश्रमों के पास बेहिसाब अरबों रुपए की जमीन है। इस जमीन का मूल्यांकन होना अभी शेष है।
अगली स्लाइड्स में देखें आसाराम के अन्य फोटो