जोधपुर। पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी की स्थापना को लेकर भले ही संशय बना हुआ हो, लेकिन रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच राजनीति गरमाने लगी है। दोनों पार्टियों के बीच शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान रिफाइनरी बचाओ अभियान के बैनर तले कांग्रेस की तरफ आज शहर में रिफाइनरी की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। भाजपा ने रिफाइनरी के पक्ष में सोशल मीडिया पर भी जोरदार अभियान शुरू किया है।
ये है कांग्रेस के आरोप
- रिफाइनरी की स्थापना में जानबूझ कर राज्य सरकार अड़ंगे डाल रही है।
- पर्दे के पीछे निजी क्षेत्र के स्वार्थों की पूर्ति के लिए बड़ी खेल खेला जा रहा है।
- भरपूर तेल उत्पादन होने के बावजूद राजस्थान को उसके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।
- रिफाइनरी से मिलने वाले कर में से ही कंपनी को ऋण दिया जाना प्रस्तावित है। न कि कोई अनुदान।
- रिफाइनरी की स्थापना होने से पूरे राज्य का औद्योगिक परिदृश्य बदल जाएगा।
ये है भाजपा का जवाब
- रिफाइनरी जरूर लाएंगे, लेकिन राज्य हित बचाएंगे।
- कांग्रेस सरकार की ओर से 37 हजार करोड़ की परियोजना के लिए 56 हजार करोड़ रुपए का अनुदान देने का गलत समझौता किया।
- भाजपा राज्य के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी।
- प्रदेश के हित की रक्षा करते हुए रिफाइनरी अवश्य लगाएंगे।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो