पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मुख्यमंत्री ने किया भदवासिया ओवरब्रिज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया भदवासिया ओवरब्रिज का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार सुबह सूर्यनगरी के लोगों को भदवासिया ओवरब्रिज की सौगात प्रदान की। यह शहर का छठा ओवरब्रिज है। लम्बे अरसे से लोकार्पण का इंतजार कर रहे इस ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र के करीब सत्तर हजार लोगों की राह सुगम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुबह साढ़े नौ बजे भदवासिया ओवरब्रिज का फीता काट विधिवत इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह ओवरब्रिज कई दिन पूर्व तैयार हो गया था, लेकिन लोकार्पण के अभाव में इस पर यातायात शुरू नहीं किया गया। इससे परेशान हो क्षेत्र के लोगों ने स्वयं के स्तर पर बैरियर हटा यातायात शुरू करवा दिया, लेकिन प्रशासन ने इसे वापस बंद करवा दिया।

ऐसा है भदवासिया ओवरब्रिज

मंडोर रोड पर दो वर्ष में 31 करोड़ की लागत से तैयार यह ओवरब्रिज 730 मीटर लम्बा है। रेल लाइन से महामंदिर की तरफ 290 मीटर और भदवासिया की तरफ 440 मीटर लम्बा है।

अब मिलेगी जाम से निजात

जैसलमेर की तरफ जाने वाली रेल लाइन पर भदवासिया क्रासिंग पर दिन में करीब 28 बार रेल निकलती है। इस कारण हमेशा यहां पर लम्बा जाम लग जाता। इससे मंडोर रोड पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी. अब लोगों को इससे निजात मिलेगी।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो