• Hindi News
  • यात्रियों से यात्रियों से

यात्रियों से यात्रियों से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बलमा फेम क्लॉडिया के साथ पटना के लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। एक के बाद एक कई फिल्मी गानों पर क्लॉडिया ने डांस किया। गुलाबो...बलमा...जैसे रॉकिंग सॉन्ग्स के फ्यूजन पर उनके शानदार परफॉर्मेंस पर राजधानीवासी नाचते दिखे।
पटाखे से डर गईं क्लॉडिया
पार्टी खत्म होने से पहले क्लॉडिया, रवि शुक्ला और उदय दहिया मंच पर आए। विदाई की घड़ी में क्लॉडिया लोगों को पटना में मिले प्यार के बारे में बता ही रहीं थी कि आयोजकों द्वारा मंच के पास लगाए गए पटाखे में धमाका हुआ और रंग-बिरंगे कागज के टुकड़े हवा में उड़ने लगे। पटाखे की आवाज से क्लॉडिया बुरी तरह डर गईं। वह संभल पातीं इससे पहले ही दूसरे पटाखे में धमाका हुआ और पहले की तरह रंगीन कागज के टुकड़े उड़े। क्लॉडिया फिर से डर गईं और कुछ देर तक उन्होंने खुद को संभाला। इस दौरान रवि शुक्ला ने माइक ले ली और कहा कि मैं जानता था पटना के लोग हमें ऐसे ही जाने नहीं देने वाले थे, कुछ न कुछ धमाका तो होना ही था।
क्लॉडिया ने फैन्स के साथ खिंचवाई सेल्फी
पार्टी खत्म होने पर क्लॉडिया ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई। बहुत-सी महिलाएं और लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ गईं थी। क्लॉडिया ने भी किसी को निराश नहीं किया उन्होंने सबके साथ सेल्फी ली।
इंडियन आइडियल फेम रवि शुक्ला ने गाए गाने
पटना के होटल पनास में इंडियन आइडियल फेम रवि शुक्ला ने अपने गानों पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में गाने के साथ शुरुआत की। इसके बाद पार्टी में आए कपल्स को मंच पर बुलाया और डांस करने को कहा।
रवि ने लड़कियों के साथ किया डांस
पार्टी में लोग रवि के दीवान दिखे। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई तो कुछ उनके साथ डांस करते नजर आए। लोगों में जोश भरने के लिए वह कई बार स्टेज से नीचे आए। उन्होंने लड़कियों के साथ डांस किया।
कॉमेडियन उदय दहिया ने नए साल की पार्टी की शुरुआत की। पार्टी में आए लोगों के लिए रंग बिरंगी रोशनी और लाउड म्यूजिक के साथ खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है।
Photo- Abhimannu/Neshat
आगे की स्लाइड्स में देखें न्यू ईयर पार्टी की PHOTOS...