पटना. पूर्णिया जिले के रूपौली से जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। वह नेपाल भागने की योजना बना रहा था। गवाह को धमकाने गए अवधेश को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार रात को अवधेश थाने से फरार हो गया था। बीमा भारती और पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा पर अवधेश को भगाने का आरोप लगा था।
गिरफ्तारी के लिए तीन दिन से खाक छान रही थी पुलिस
- अवधेश मंडल की तलाश में पुलिस तीन दिन से खाक छान रही थी।
- एसपी ने अवधेश की गिरफ्तारी के लिए तीन स्पेशल टीम बनाई थी, जिसमें तीन डीएसपी कई थानाध्यक्ष शामिल थे।
- अवधेश के काफिले का पीछा कर रही टीम भागलपुर से लेकर नेपाल सीमा तक जाल बिछाकर उसे ट्रैप करने की कोशिश कर रही थी।
- मोबाइल लोकेशन के आधार पर स्पेशल टीम बिहपुर, नवगछिया और रुपौली के दियारा क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही थी।
- मंगलवार देर रात पुलिस को सफलता मिली। अवधेश मंडल भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता के मुखिया के घर छुपा हुआ था।
- वहां से उसे दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्नी होने के नाते थाने गई थी : बीमा
- बीमा भारती ने कहा कि पता नहीं अवधेश कैसे फरार हो गए। पत्नी होने के नाते उनसे थाने मिलने गई थी।
- डीएसपी के रवैये से लगा कि वे उनको छोड़ने को तैयार नहीं हैं। रात होने से ठंड बढ़ रही थी, जिसके कारण मैं लौट आई।
मंडल के साथ फोटो खिंचवाने में लगी थी पुलिस
- अवधेश की गिरफ्तारी की खबर रविवार शाम 6 बजे आई, जबकि एसपी निशांत तिवारी ने रात 8 बजे इसकी पुष्टि की।
- थाने में तनाव मुक्त घूम रहे मंडल को देखकर कहीं से भी यह नहीं लगता था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
- पुलिसकर्मी कभी थाने के पोर्टिको में तो कभी कैंपस के कोने में ले जाकर उनसे बतियाते रहे।
- अधिकारी का फोन आया तो वहां मौजूद पुलिस अफसर ने कहा- प्रमुख साहब, जरा गाड़ी के पास आइए फोटो लेना है।
मेरे खिलाफ गवाही दी, तो पति की ही तरह सभी को मार डालूंगा
- अवधेश ने रविवार को सोनिया देवी के घर जाकर पति चंचल पासवान की हत्या मामले में उसे गवाही नहीं देने की धमकी दी।
- अवधेश ने सोनिया से कहा कि मेरे खिलाफ गवाही दी, तो पति की ही तरह पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा।
- बंदूक से लैस अवधेश मंडल को देख आसपास के लोग उग्र होकर हंगामा करने लगे और पथराव कर दिया।
- इसके बाद अवधेश अपने साथियों के साथ भाग निकला। फिर पुलिस अवधेश की तलाश में जुट गई।
- हालांकि शाम 5.30 बजे अवधेश मंडल खुद मरंगा थाना पहुंचा।
- उसने खुद पर जानलेवा हमले की बात कह जिप अध्यक्ष सुनीता सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद की PHOTOS...