कटिहार. चलती ट्रेन से आर्मी के कैप्टन के लापता होने का मामला सामने आया है। कैप्टन शिखरदीप कटिहार से दिल्ली के लिए चले थे, लेकिन पहुंचे नहीं। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर फैमिली मेंबर्स ने किडनैपिंग की आशंका जताते हुए कटिहार जीआरपी में एफआईआर कराई है। कहां की मिल रही है मोबाइल की लोकेशन...
- शिखरदीप 6 फरवरी को महानंदा एक्सप्रेस से कटिहार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
- फैमिली मेंबर्स के मुताबिक रात तक फोन से उनसे बात होती रही। लेकिन जब ट्रेन दिल्ली पहुंची तो वे उसमें नहीं थे।
- उनका सामान बर्थ के नीचे पड़ा था। बताया जा रहा है कि कैप्टन की मोबाइल की लोकेशन नालंदा मिल रही है।
छुट्टियों में घर आए थे
- 24 साल के शिखरदीप 2 साल पहले ही आर्मी में आए हैं। वे पूर्णिया महेंद्रपुर के रहने वाले हैं और जम्मू में पोस्टेड हैं।
- शिखरदीप एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे।फिलहाल, उनका परिवार कटिहार के ललियाही में रह रहा है।
- उनके पिता अनंत कुमार भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और रांची में पोस्टेड हैं।
- अनंत कुमार ने कटिहार रेल एसपी से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
- रेल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटो...