पटना. बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर से लापता बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि सात फरवरी को खानपुर के श्रीपुरगाहर से आदर्श लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन आदर्श का कुछ पता नहीं चल पाया था। गुरुवार को श्रीपुर गाहर नदी के घाट से आदर्श का शव बरामद हुआ। परिजनों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।