आरा. पूरे देश में इन दिनों वेलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। इस अवसर को खास बनाने के लिए प्रेमी जोड़े तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बिहार में हालत कुछ अलग है। यहां प्यार करने पर मौत की सजा मिलती है। ऑनर किलिंग की एक ऐसी ही घटना भोजपुर जिले के गजराजगंज में हुई है। जहां प्रेमिका के बुलाने पर सूरत से आए प्रेमी को लड़की के घरवालों ने मार डाला और पेड़ से उसके शव को लटका दिया।
प्लास्टिक की रस्सी में टंगी थी लाश, हाथ-पैर भी बंधे थे
- बुधवार को पेड़ से दीपक का शव लटके मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
- उसकी गर्दन में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे।
- शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
प्रेमिका के बुलावे पर सूरत से आया था युवक
- परिजनों के अनुसार दीपक सूरत से आरा आया था। वह तिरोजपुर गांव की छात्रा से प्रेम करता था।
- उससे अंतरजातीय विवाह भी करना चाहता था, लेकिन छात्रा के घर वाले खिलाफ थे।
- लड़की की शादी भी दूसरी जगह तय कर दी थी। 12 फरवरी को शादी की सूचना पर दीपक सूरत से आया था।
- मृतक के छोटे भाई के अनुसार लड़की ने ही फोन कर उसे बुलाया था।
- शाम में छोटे भाई को मोबाइल पर कहा भी था कि वह तिरोजपुर जा रहा है।
- उसकी प्रेमिका बुला रही है। वह शादी से खुश नहीं है।
दो दिन बाद है प्रेमिका की शादी
- दीपक की प्रेमिका की शादी 12 फरवरी को होने वाली है, लेकिन दो दिन पहले ही उसकी हत्या हो गई।
- दीपक छोटकी सासाराम स्थित हाई स्कूल में पढ़ता था। उसी स्कूल में तिरोजपुर से छात्रा भी आती थी।
- जहां दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। कोचिंग आने के दौरान भी दोनों एक-दूसरे से मिलते थे।
- अंतरजातीय प्रेम होने से लड़की के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS...