पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करने पर मनचले करने पर मनचले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया योजना में सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों की आसान पहुंच पूरी दुनिया तक हाई स्पीड इन्टरनेट के माध्यम से हो जाएगी।

लेकिन, बिहार के ग्राम पंचायतों में बिजली की कमी की वजह से सोलर पैनल पर निर्भरता बढ़ रही है। कई जगहों पर ग्राम पंचायत भवनों की स्थिति भी जर्जर है। बिगड़ी कानून- व्यवस्था से सुरक्षा की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

इससे या तो कीमती मशीनों का इंस्टालेशन ही नहीं हो पा रहा है या फिर होने के बाद चोरी के डर से उन्हें हटाना पड़ रहा है। इसी वजह से 50-60 ग्राम पंचायतों में काम पूरा होने के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अनुरोध पर मशीनों को निकाल कर ग्रामीणों के पास रखना पड़ा।

यही नहीं आधारभूत संरचना की कमी की वजह से डिजिटल इंडिया परियोजना बिहार में समय से पूरा नहीं हो पा रहा है।

खबरें और भी हैं...