जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से गुरुवार को बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमुई- खैरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद जाम हटाने पहुंची मोबाइल टाइगर पुलिस की तीन बाइक को आक्रोशित लोगों ने आग लगा दिया एवं पुलिस पर जमकर पथराव किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना की सूचना के बाद एसपी जयंत कान्त मौके पर अन्य पुलिस बलों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग आक्रोशित थे। पर पथराव करने एवं लगातार विरोध करने के कारण एसपी ने लाठीचार्ज करने का आदेश दे दिया। जिसमें घायल हो गये। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।