पटना. हेडली के इशरत जहां पर खुलासे के बाद भाजपा नेताओं ने जदयू पर निशाना साधा है।केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विट किया कि नीतीश को देश से माफी मांगनी चाहिए। उनके पार्टी के सांसद अली अनवर ने इशरत को बिहार की बेटी बताया था। (यह भी पढ़ें-
हेडली का खुलासा- इशरत जहां लश्कर-ए-तैयबा की फिदायीन आतंकी थी)
भाजपा नेताओं ने खुलासे के बाद क्या कहा
- बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कुछ लोगों ने इशरत को बेटी बताया था। अब उन्हें जवाब देना चाहिए।
- पार्टी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि "2013 में भी हेडली ने यही कहा था। सबको सच्चाई पता थी, लेकिन तब उसको दबा दिया गया था।"
- गुजरात सरकार की सलाहकार हेमंतिका वाही ने कहा, "हेडली की गवाही से हमारे दावे की पुष्टि हो जाती है कि इशरत लश्कर की आतंकी थी।"
कौन-थी इशरत, क्या था एनकाउंटर केस
- इशरत मुंबई के मुंब्रा की रहने वाली थी और कॉलेज स्टूडेंट थी। 19 साल की इशरत मिडल क्लास फैमिली से थी।
- 15 जून, 2004 को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर किया था। इसमें इशरत और उसके तीन साथियों की मौत हो गई थी।
- गुजरात पुलिस का दावा था कि इशरत और उसके तीनों साथी गुजरात के तब के सीएम और अब पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने अहमदाबाद आए थे।
- गुजरात हाईकोर्ट के ऑर्डर पर बनाई गई एसआईटी ने एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था। अमित शाह तब गुजरात के होम मिनिस्टर थे।
- कोर्ट के ऑर्डर पर सीबीआई ने इस एनकाउंटर की जांच शुरू की। कई सीनियर पुलिस अफसर जांच के घेरे में आए। बाद में गिरफ्तार किए गए।
- सीबीआई ने एक आरोपी को सरकारी गवाह भी बनाया था।