पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कराया गया बंद कराया गया बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने गुरुवार रात को छपरा के तरैया में भाजपा के स्थानीय नेता केदार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह छतियां पुल के पास उनका शव मिला। दूसरी घटना में युवती को अगवा करने आए अपराधियों ने उसके पिता और चाचा को अगवा कर लिया। पिता को रास्ते में गाड़ी से फेंक दिया, लेकिन चाचा की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह उनका भी शव मिला।
लड़की को अगवा करने आए थे अपराधी
- मुजफ्फरपुर के जारंगी गांव में गुरुवार रात 10 बजे अपराधियों ने रामबाबू चौधरी के घर पर हमला किया।
- अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। उनकी पुत्री और पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
- बचाने पहुंचे रामबाबू चौधरी और उनके भाई विजय चौधरी के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की।
- हालांकि, किसी तरह चाची लड़की को घर के पीछे के रास्ते छिपाने में सफल रही।
- परिजनों का कहना है कि अपराधी लड़की को अगवा करने आए थे।
- वे जबरन शादी करने की भी बात कह रहे थे।
- इस बीच अपराधियों ने लड़की के पिता और चाचा को अगवा कर लिया।
- पिता को घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया।
- शुक्रवार सुबह को चाचा विजय चौधरी का शव मिला।
केला बागान में छिपकर बची युवती
- युवती की मां नगीना देवी ने बताया कि रात करीब दस बजे बेटी के साथ वह कमरे में सो रही थी।
- इसी बीच 4 से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने बेटी को उठाना चाहा।
- विरोध करने पर हमलावरों ने दोनों को पीटा। बचाने पहुंचे पति, देवर और देवरानी को भी पीटा।
- युवती की चाची ने मौका पाकर लड़की को पीछे के रास्ते से भगा दिया।
- अपराधियों के जाने तक वह घर के पीछे केला बागान में छीपी रही।
- पड़ोसी उमा चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोग रामबाबू के घर की तरफ बढ़े, लेकिन गोली चलता देख आगे नहीं बढ़ पाए।
खबरें और भी हैं...