पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरोध में विरोध में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पीएमसीएच और दरभंगा हाउस के बीच की सड़क पर गुरुवार शाम ढलते अचानक तीन देसी बम फटने से अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच से लौट रहे पटना विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों का विवाद पीएमसीएच और दरभंगा हाउस के बीच रहने वाले स्थानीय लोगों से हो गया। थोड़ी बहुत बहसबाजी के बाद छात्र पटना कॉलेज कैंपस में इकबाल हॉस्टल में लौट गए।
सूत्र बताते हैं कि हॉस्टल से लौटकर दुबारा कुछ छात्र दरभंगा हाउस पहुंचे और सड़क पर बम पटक दिया। एक के बाद एक, जब तीन बम फटे। इस दौरान एक युवती घायल भी हो गई। घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू हुआ। सबसे पहले पुलिस ने इकबाल हॉस्टल पर छापा मार दिया। हालांकि पुलिस कुछ आपत्तिजनक समान बरामद नहीं कर सकी।
खबरें और भी हैं...