पटना. बिहार के नालंदा जिले के पथरौरा में पति-पत्नी ने सुसाइड कर ली है। दोनों ने एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सुसाइड करने का अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
शुक्रवार को जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा की घर में पति का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि पत्नी का शव बेड़ पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।