पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्राफ की पिटाई सर्राफ की पिटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले में एक बौराए सांड ने दो लोगों की जान ले ली। लगातार आक्रामक होते जा रहे इस सांड को काबू करने में पूरे गाँव ने जुगत लगाई और किसी तरह उस पर काबू पाया।
पांच घंटे दौड़ाया, तब आया पकड़ में....
- पिछले एक सप्ताह से सांड ने गांव में दहशत फैलाया हुआ था। उसने कई लोगों को जख्मी किया था।
- गुरुवार देर रात को उसके दो लोगों पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
- रामकरण झा रात को जब घर से निकले तक सांड ने उन पर हमला कर दिया।
- इसके बाद सांड सड़क किनारे खड़े रामेश्वर चौरसिया की ओर बढ़ा और उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
- इस हमले में दोनों की मौत हो गई।
एकजुट होकर लोगों ने पाया सांड पर काबू
- दो लोगों की मौत के बाद गांव के लोग एकजुट हुए और सांड को पकड़ने की कोशिश करने लगे।
- लाठी डंडे से लैस गांव के दर्जनों लोग पहले तो 5 घंटे तक उसे दौड़ाते रहे।
- जब वो बुरी तरह से थक गया तब रस्सियों से उसे बांधा गया।
- लोगों ने सांड को दीवार से सटा दिया। दो-तीन लोग आगे आए और उसे नाथ दिया।
- इसके लिए लोगों ने सुआ (जूट के थैले को सीने के लिए इस्तेमाल होने वाला औजार) से सांढ़ के नाक में सुराख बनाया।
- इसके बाद नाक में बने सुराख में रस्सी डाल कर सांढ़ को पहना दिया, इस रस्सी को नाथ कहा जाता है।
- नाथ में रस्सी बांधकर लोगों ने सांड पर काबू पा लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS...
खबरें और भी हैं...