पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड पार्षद पवन वार्ड पार्षद पवन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने टीपीसी के तीन नक्सलियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नक्सलियों के पास से कारबाइन, तीन गोली, लेवी के कई पर्चे और बीस हजार रुपए बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी नक्सली जहानाबाद, गया और अरवल के ईट भट्ठों से लेवी वसूला करते थे। गिरफ्तार नक्सलियों पर पिछले आठ महीनों में कई ईट भट्ठों और पेट्रोल पंपों से लेवी वसूल का आरोप है। एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि जहानाबाद के कई थानों में इन लोगों के विरुद्ध मामला पहले से दर्ज़ है। नक्सली जहानाबाद में हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आये थे।
खबरें और भी हैं...