पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस साल कुढ़ नी इस साल कुढ़ नी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने भोजपुर में चावल गड़बड़ी में शामिल गोदाम प्रबंधक और अन्य अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने चावल गड़बड़ी मामले में आर्थिक अपराध इकाई से कराने का भी निर्देश दिया है।
भोजपुर में 30 जनवरी को छापेमारी एसएफसी के नवादा के अमराई गोदाम से भोजपुर के पीरो और गड़हनी के गोदाम में नहीं उतार कर सिकरहहट्‌टा स्थित सिंह राईस मिल के गोदाम में गलत तरीके से उतार दिया गया। यह चावल पीडीएस में गरीबों के लिए सस्ता अनाज था। इसकी जांच तरारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दोषियों व आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मंत्री ने एसएफसी के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह को छापेमारी में पकड़े गए दोषी पदाधिकारी भोजपुर के जिला प्रबंधक कुमार पटेल, नवादा के अमराई के सहायक गोदाम प्रबंधक मसकुर आलम खां और पीरो के सहायक गोदाम प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मुख्य परिवहन अभिकर्ता राज ट्रेडर्स के मालिक एवं सिंह राईस मिल के मालिक और संविदा के आधार पर बहाल लिपिक रविरंजन कुमार और 4 जी कंपनी के सहायक के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं...