पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

८ नहरों से पानी ८ नहरों से पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के इस जोड़े की प्रेम कहानी का ऐसा अंत होगा किसी ने सोचा न था। दोनों की 1 माह पहले शादी हुई थी। अभी ठीक से एक-दूसरे को समझ भी नहीं पाए थे कि इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। जब दरवाजा नहीं खुला तो कुछ लोग छत के रास्ते घर में घुसे। खिड़की खोलकर बेड रूम में देखा तो वे सन्न रह गए। पत्नी पंखे से लटक रही थी और पति का शव बेड पर पड़ा था।
दूध वाले ने खटखटाया था दरवाजा
- शुक्रवार सुबह दूधवाला आया और दरवाजा खटखटाया। कई बार गेट पीटने पर कोई बाहर नहीं आया।
- इसके बाद उसने फोन किया। फोन बजता रहा, लेकिन उसे नहीं उठाया गया।
- कुछ अनहोनी का शक होने पर मुहल्ले के लोग जमा हो गए।
छत के रास्ते घर में घुसे लोग
- लाख दरवाजा पीटने के बाद किसी के नहीं आने पर कुछ लोग छत के रास्ते घर में घुसे।
- घर में घुसकर लोगों ने बेड रूम की खिड़की को खोला। रूम के अंदर के सीन को देखकर लोग सन्न रह गए।
- पत्नी प्रीति कुमारी (20 वर्षीय) पंखे से लटकी हुई थी और पति सनी कुमार (25 वर्षीय) का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
- सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
- पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फोटो- सौरव कुमार
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS...
खबरें और भी हैं...