पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एकड़ खेतों तक पहुंचाया एकड़ खेतों तक पहुंचाया

एकड़ खेतों तक पहुंचाया एकड़ खेतों तक पहुंचाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जेएनयू में देश विरोधी, आतंकवादी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगने की घटना के बाद देश भर में माहौल गरम है। इस घटना के बाद जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन कन्हैया के संगठन एआईएसएफ ने इस घटना का विरोध किया है। एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद वलीउल्लाह कादरी ने शुक्रवार को बताया कि देश विरोधी घटनाओं में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
लेकिन जेएनयूएसयू प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार और एआईएसएफ ऐसी घटनाओं का कभी समर्थन नहीं करते। जेएनयू में जिन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए उनके खिलाफ कार्रवाई हो। लेकिन जिन परिस्थितियों में कन्हैया को गिरफ्तार किया गया है, वह गलत है। कन्हैया ने कभी भी ऐसे लोगों या उनकी सोच का समर्थन नहीं किया है, जो देश के खिलाफ हैं।
कन्हैया जेएनयू कैंपस में चल रहे प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू की गई मारपीट का विरोध कर रहे थे। केंद्र सरकार रोहित वेमुला के मामले में कन्हैया के प्रदर्शनों से नाराज थी और उसी का बदला लिया गया है। हम कन्हैया की गिरफ्तारी का विरोध करते हैं और इसके खिलाफ देश भर में आंदोलन करेंगे।
खबरें और भी हैं...