पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहर की हुई उड़ा ही नहर की हुई उड़ा ही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रदेश के पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट http://bceceboard.com से आवेदन कर सकते हैं।
पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए आयोजित डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस नेट बैंकिंग या किसी भी मोड के जरिए 15 मार्च तक संभव है। आईटीआई के लिए भी इन्हीं तिथियों में आवेदन करना होगा। दोनों की तिथियां समान हैं।
बीसीईसीई से मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च से 20 मार्च तक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर कर पाएंगे। आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी 30 मार्च तक पर्षद को उपलब्ध करा देना है। इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 10 अप्रैल से वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे यहां से डाउनलोड कर सकेंगे। 29 मई को परीक्षा संभावित है।
खबरें और भी हैं...