पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • परीक्षा संभावित है। परीक्षा संभावित है।

परीक्षा संभावित है। परीक्षा संभावित है।

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में अपराध नियंत्रण की दिशा में मुख्यमंत्री सख्त निर्देश क्यों नहीं दे रहे। वे छायावादी निर्देश देकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं। कड़े निर्देश के उन्हें परहेज क्यों है?
आखिर किसने रोक रखा है पुलिस अनुसंधान और पर्यवेक्षण के काम को तेज करने को। जरूरतमंदों के बीच तुरत सहायता पहुंचाने के मैकेनिज्म को किसने रोका है? दरअसल इस समय राजपाट का संचालन कई मुख्यमंत्री कर रहे हैं। कोई संवैधानिक सीएम हैं तो कोई असंवैधानिक। लेकिन इन सबसे बढ़कर एक सुपर सीएम भी हैं जिनके पास नीतीश सरकार का रिमोट है।
पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार को साफ-साफ बताना चाहिए कि अपराध के खिलाफ उनकी जीरो टालरेंस की नीति क्या और कहां है? इसे लागू करने में कौन बाधा उत्पन्न कर रहा
है? अधिकारियों को कानून के दायरे में ही रहकर अपने अधिकार और कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए सीएम की जरूरत से ज्यादा नसीहत देने का राज क्या है?
सरकार में शामिल सबसे बड़े दल राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में ऐसी बैठक का क्या मतलब? अधिकारियों के बीच क्या संदेश देना चाहते हैं सीएम? जब बड़े दल के नेता हीं बैठक में नहीं रहेंगे तो प्रशासनिक पदाधिकारियों को संदेश क्या जायेगा?
खबरें और भी हैं...