पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोवा में आयोजित गोवा में आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार के मधुबनी जिले में हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। इस बार 50.50 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। भारी संख्या में बूथों पर सुरक्षा बल को लगाया गया था। मतदान के लिए कुल 242 केंद्र बनाए गए थे।

हरलाखी चुनाव मैदान में कुल 9 उम्मीदवार हैं। जिनके भाग्य का फैसला दो लाख 58 हजार 371 मतदाता करेंगे। कुल मतदाता में एक लाख 35 हजार 569 पुरुष और एक लाख 22,794 महिला मतदाता हैं। 8 मतदाता थर्ड जेंडर के भी है।
प्रमुख उम्मीदवारों में एनडीए ने रालोसपा के दिवंगत विधायक बसंत कुशवाहा के पुत्र सुधांशु शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने मोहम्मद शब्बीर और सीपीआई ने रामनरेश पांडेय को ही फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। शुक्रवार को ही नेपाल और सीतामढ़ी से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया था। गौरतलब है कि रालोसपा के टिकट पर जीते बसंत कुशवाहा का शपथ लेने से पहले ही निधन हो गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटो...
खबरें और भी हैं...