पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आईआईटी रिट्रीट में आईआईटी रिट्रीट में

आईआईटी रिट्रीट में आईआईटी रिट्रीट में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. महानंदा एक्सप्रेस से लापता हुए आर्मी के कैप्टन शिखर दीप शनिवार को फैजाबाद में मिल गए हैं। वे 6 फरवरी को कटिहार से दिल्ली जा रहे थे। तभी बीच रास्ते लापता हो गए थे। अभी कैप्टन फैजाबाद थाने में हैं। पुलिस को कैप्टन ने बताया कि उन्हें किडनैप किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही आर्मी अफसर भी फैजाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।
'मुझे किडनैप किया गया था'
पूछताछ के दौरान शिखर दीप ने बताया, "मुझे पटना के पास किडनैप किया गया था। वहां किसी कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। खिड़की तोड़कर मैं किसी तरह भागने में कामयाब हुआ। ट्रेन से अयोध्या पहुंचा और वहां से फैजाबाद।"
कैसे लापता हो गए थे कैप्टन शिखर दीप
- जम्मू में तैनात कैप्टन शिखरदीप (25) एक महीने के वेकेशन पर अपने घर आए थे। वेकेशन खत्म होने के बाद वह 6 फरवरी को कटिहार रेलवे स्टेशन से महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी सफर के दौरान लापता हो गए।
- रौनी रेल एसओ आलोक प्रसाद ने कटिहार में रहने वाले कैप्टन के बहनोई जिम्मी प्रकाश के बयान के आधार पर शिखरदीप के मिसिंग होने और किडनैपिंग के शक में एफआईआर दर्ज की थी।
वाराणसी में मिली थी लाश
- इससे पहले शुक्रवार दोपहर को वाराणसी स्थित जैतपुर थाने से रेल पुलिस को एक युवक की लाश मिली थी।
- रेलवे पुलिस को इसकी फोटो खींचकर भेजी गई थी। कैप्टन के मर्डर के शक में रेलवे पुलिस ने उनके पिता कर्नल अनंत से तुरंत कॉन्टैक्ट किया।
- टी-शर्ट और चेहरे के आधार पर परिवार ने लाश शिखर दीप के होने की आशंका जताई थी।
- मामले में ट्विस्ट तब आया जब जैतपुर पुलिस ने खुद ही मान लिया उसकी तरफ से भेजी गई लाश की फोटो और शिखर दीप की तस्वीर अलग-अलग है।
खबरें और भी हैं...