पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स तरह का फैसला स तरह का फैसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की शुक्रवार को भोजपुर के सोनवर्षा बाजार में गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना शाम के 5.30 बजे हुई। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार ओझा की हत्या को दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई में की गई है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। इधर डीजीपी पी.के.ठाकुर ने कहा कि भोजपुर के एसपी मौके पर मौजूद हैं।
शाहाबाद के डीआईजी को भी मौके पर भेजा गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार ओझा के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। ओझा पिछले विधानसभा चुनाव में शाहपुर से भाजपा के प्रत्याशी भी थे। हालांकि वे चुनाव हार गए थे।
बताया जा रहा है कि ओझा को अत्याधुनिक हथियार से कई गोलियां मारी गई थीं जिससे उनकी मौत हो गई। जिस इलाके में ओझा पर हमला हुआ वह शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी के अंतर्गत सोनवर्षा बाजार का इलाका है। घटना को देखते हुए पटना से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस हत्याकांड को जमीन विवाद के एंगल से भी परख रही है।
खबरें और भी हैं...