पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम और गया में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की कि दोनों सड़क हादसों में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सभी घायलों का मुफ्त और, बेहतर इलाज बिहार सरकार कराएगी।
सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर में 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। इसी प्रकार गया जिला के वजीरगंज के नैनी गांव के पास ट्रक और स्कार्पियो के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं।