पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

के साथ मिलकर के साथ मिलकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार में शनिवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सासाराम जिले के शिवसागर में एनएच पर सुबह के करीब पांच बजे ट्रक और ट्रैक्टर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गया में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, 6 की मौत
- सड़क हादसे की दूसरी घटना गया जिले के वजीरगंज के मनैनी गांव में हुई।
- यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
- हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
- घायलों को ANMCH में भर्ती कराया गया है।
जलाभिषेक कर लौट रहे थे, हो गया हादसा
- सासाराम जिले में हुए रोड एक्सिडेंट में मारे गए लोग आरा जिले के जगदीशपुर थाना के कुसुम्हा गांव के हैं।
- वसंत पंचमी के अवसर पर कैमूर की पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम में मेला लगता है।
- सभी लोग मेला देखने और भगवान शिव के दर्शन करने आए थे।
- गुफा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सभी ट्रैक्टर पर सवार हुए और अपने घर को लौटने लगे।
-अऊंवा गेट पर ट्रक और ट्रैक्टर मे सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।
- मृतकों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS...
खबरें और भी हैं...