पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईआईटी के साथ आईआईटी के साथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। विरोधी दलों के नेताओं को टारगेट पर लिया जा रहा है। भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या से स्पष्ट है कि विपक्ष की आवाज को सदा-सर्वदा के लिए श्मशान घाट पहुंचाने की साजिश हो रही है। अब बिहार में जारी हिंसा के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ लड़ाई का वक्त आ गया है और भाजपा इसे पूरी मजबूती से लड़ने को तैयार है।
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना होगा कि 8 नवंबर 2015 के बाद तीन महीने में ऐसा क्या हो गया कि पूरे बिहार में अपराधी बेकाबू हो गए हैं और वे किसी को कहीं भी मौत के घाट उतार देने की हद तक पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार को याद करना चाहिए कि बिहार में कानून का शासन भाजपा की मदद से स्थापित किया गया था। तब सभी अपराधी मांद में घुस गए थे और हथियार हमला बोलने के लायक नहीं रह गए थे। लेकिन नए गठबंधन में लालू प्रसाद का साथ मिलते ही बिहार में सब कुछ बेलगाम हो गया है।
दरभंगा से लेकर भोजपुर तक की आपराधिक वारदातों में शामिल गिरोहों के सरगना आज भी आजाद हैं। यह बगैर संरक्षण के संभव नहीं है। लगातार बढ़ रही वारदात से बिहार का आम-अवाम आतंक राज्य के पुराने दौर को वापस होता देख रहा है।
खबरें और भी हैं...