पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शुरुआत करने की तैयारी है। शुरुआत करने की तैयारी है।

शुरुआत करने की तैयारी है। शुरुआत करने की तैयारी है।

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भाजपा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट विशेश्वर ओझा के हत्या का मुख्य आरोपी हरेंद्र शनिवार को गिरफ्तार हो गया। ओझा की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में भोजपुर में भाजपा ने बाजार को बंद करवा दिया है। उन्होंने शाहपुर से 2015 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
विशेश्वर ओझा मर्डर अपडेट
- विशेश्वर ओझा के हत्या का आरोपी हरेंद्र सिंह और इलियास भुआ गिरफ्तार।
- 6 अन्य आरोपियों से भी पुलिस कर रही है पूछताछ।
- हत्या के विरोध में शाहपुर,करनामेपुर और बिहिया बाजार को भाजपा समर्थकों ने बंद करा दिया है।
- हत्या के बाद रेल प्रशासन ने स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- पटना के जोनल आईजी समेत सारे वरीय अधिकारी शाहपुर में कैंप कर रहे हैं।

आज होगा अंतिम संस्कार
- भाजपा नेता विशेश्वर ओझा का नैनीजोर के बिहार घाट पर आज अंतिम संस्कार किया जायेगा।
- अंतिम संस्कार में भाजपा के कई सीनियर नेता भी शामिल होने वाले है।
ओझा ने कहा था- हो सकती है मेरी हत्या...
- ओझा ने 9 अगस्त 2015 को कहा था, ''राजनीति में मेरे दुश्मन मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।''
- ''ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की जांच के सिलसिले में मोबाइल सर्विलांस के जरिए पता चला कि एक दबंग राजनेता ने मेरी हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी।''
- उस वक्त भोजपुर पुलिस सुपरिटेंडेंट के आदेश पर शाहपुर थाना में केस दर्ज किया गया था।
गाड़ी रोककर बात कर रहे थे तभी हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
- 45 साल के भाजपा नेता विशेश्वर ओझा एक शादी समारोह में भाग लेकर सफारी से लौट रहे थे।
- उनके साथ बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड की देकुली पंचायत के मुखिया कमलदेव ओझा भी थे।
- विशेश्वर सोनवर्षा बाजार के पास गाड़ी रोककर कुछ लोगों से बात कर रहे थे।
- उसी दौरान अचानक 8-10 की संख्या में रहे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर विशेश्वर को गोलियों से छलनी कर दिया। भाजपा नेता को 11 गोलियां मारी गईं।
- हरेश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा समेत 8 को नामजद किया गया है।
- हरेश 23 जनवरी को ही जेल से छूटा है। दोनों आरा जेल में बंद कुख्यात शिवाजीत मिश्रा के पुत्र हैं।
- पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
हफ्तेभर में एनडीए के तीन नेताओं की हत्या
- 11 फरवरी को छपरा में बीजेपी के लोकल नेता केदार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- 6 फरवरी को एलजेपी लीडर बृजनाथी सिंह की अपराधियों ने गोली मार दी थी।
ओझा पर दर्ज थे 16 केस
- ओझा पर 16 केस दर्ज थे। यह जानकारी उन्होंने पिछले चुनाव के दौरान नॉमिनेशन के वक्त दी थी। जबकि एडीआर के मुताबिक, ओझा पर 42 क्रिमिनल केस थे।
- 10 मामले अटेंप्ट टू मर्डर, तीन चोरी के केस और दो मर्डर के केस थे।
- सात मामले दंगा भड़काने के भी थे।
बीजेपी ने कहा- नीतीश नाटक बंद करें
- बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश अपना नाटक बंद करें।
- 'वीडियो क्रॉन्फेंसिंग कर लॉ एंड ऑर्डर का रिव्यू करते हैं और पूरे राज्य में क्राइम बढ़ रहा है।'
- 'बीजेपी सरकार को 72 घंटे का वक्त देती है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरेंगे।'
- लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में हालात काफी खराब हो गए हैं। ओझा भाजपा के सीनियर लीडर थे। लगातार नेताओं की हत्या हो रही है। यह हाल लालू के शासन में भी था।
बिजनेसमैन से नेता बने थे ओझा
- ओझा ने दियर इलाके के आतंक के रूप में पहचाने जाने वाले शिवाजीत मिश्र से पहले दोस्ती की।
- दोनों ने मिलकर जमीन पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। बाद में इन दोनों के बीच दुश्मनी हो गई।
- देखते ही देखते ओझा एक कारोबारी से मोस्ट वॉन्टेड अपराधी की लिस्ट में शुमार होने लगे।
- दियर इलाके में शिवाजीत मिश्रा के साथ हिंसा और जवाबी हिंसा के खूनी खेल में विशेश्वर का नाम उछलता रहा।
- शिवाजीत मिश्रा का सपोर्ट बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी कर रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...