पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इसमें फैकल्टी और इसमें फैकल्टी और

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सूबे में बढ़ते अपराध और वर्तमान हालात को लेकर एनडीए का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्यपाल से मिलेगा। एनडीए राज्यपाल से मौजूदा परिवेश में हस्तक्षेप का अनुरोध करेगा। उधर, भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में रविवार को शाहाबाद बंद का ऐलान किया है।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधान मंडल दल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, वृशिण पटेल, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद चिराग पासवान, रालोसपा के सांसद राम कुमार शर्मा राज्यपाल से मिलेंगे।
विधायक व रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष ललन पासवान, विधान पार्षद डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, डॉ. संजय मयूख, डॉ. संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमण भी राज्यपाल से मिलेंगे।
खबरें और भी हैं...