पटना। भाजपा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट विशेश्वर ओझा की शुक्रवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में विशेश्वर ओझा के पुराने मित्र शिवजीत मिश्र और उनके पुत्र हरिश मिश्र का नाम सामने आया है। ऐसी चर्चा है कि शिवजीत मिश्र के प्रश्न पर विशेश्वर ओझा का वरीय नेती शिवानंद तिवारी से पंगा भी हो गया था। कहा जाता है कि शिवानंद ने शिवजीत मिश्र
और विशेश्वर ओझा के बीच मध्यस्थता का भी काम किया था। लेकिन बात नहीं बनी थी।
साधारण गृहस्थ परिवार में हुआ था जन्म
- विशेश्वर ओझा का जन्म साधारण गृहस्थ परिवार में हुआ था।
- दो भाइयों में सबसे बड़े थे विशेश्वर।
- इंटर पास करने के बाद करनामेपुर में खाद व अन्य वस्तुओं की दुकान खोल ली थी।
- लेकिन विशेश्वर का मन ज्यादा दिन तक बिजनेस में नहीं लगा।
- अपना बिजनेस छोड़कर जमीन पर कब्जा जमाने का काम शुरू कर दिया।
- जिसने भी विशेश्वर का विरोध करने की कोशिश की, वह उसे रास्ते से हटा दिए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए ऐसे बने थे मामूली बिजनेसमैन से बाहुबली...