पटना. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप सीएम के जनता दरबार में एक विवादित बयान देकर फिर चर्चा में आ गए है। तेज प्रताप ने कहा कि मीडियाकर्मियों के पेट में नुकसान करने वाला कीड़ा होता है। इन लोगों को भी एल्बेंडाजोल की दवा देनी पड़ेगी। सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहली बार मंत्री पहुंचे हुए थे। जाने और क्या बोलें लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप...
सवाल पूछने पर भड़के बिहार के स्वास्थ्य मंत्री
- मंत्री से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि कीड़ा मारने की दवा से बच्चे बीमार क्यों हो रहे है?
- तो मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि मीडियाकर्मियों के पेट में कीड़ा है। आप लोगों को भी एल्बेंडाजोल की दवा देना पड़ेगा।
- कहिएगा तो हम व्यवस्था करा देंगे।
- बता दें कि एल्बेंडाजोल की दवा बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए दी जाती है।
पहली बार पहुंचे सीएम के जनता दरबार
- तेज प्रताप सीएम के जनता दरबार में पहली बार पहुंचे हुए थे।
- पिछले बार स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के सुनवाई के दौरान तेज प्रताप नहीं गए थे।
- जिसकी वजह से तेज प्रताप की विपक्ष ने आलोचना की थी।
- आज वन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी जा रही थी। जिसके मंत्री भी तेज प्रताप हैं।
दवा खाने से 11 फरवरी को सैकड़ों बच्चे हुए थे बीमार
- मंत्री तेज प्रताप यादव ने दवा खिलाकर इसका उद्घाटन किया था।
- नालंदा में दवा खाते ही बच्चे बीमार पड़े थे।
- बच्चों को उल्टी व चक्कर आने लगे था।
- नालंदा में 100, सीतामढ़ी में 36, रोहतास में 2,जमुई, चंपारण और पटना सिटी में एक-एक बच्चे बीमार हुए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...