पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मन से अपराधियों का मन से अपराधियों का

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने से पहले ही मूल्यांकन को लेकर हो सकने वाली दिक्कतों को दूर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा के बाद जब रिजल्ट प्रकाशित होता है, उसके बाद कई विद्यार्थियों की शिकायत रहती है कि उनका मूल्यांकन सही नहीं हुआ है।
इसके लिए विद्यार्थियों बोर्ड प्रशासन के पास शिकायत भी करते हैं और कई बार शिकायतें सही पाई जाती है। ऐसी दिक्कतों को दूर रखने के लिए बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा से पहले ही प्रधान परीक्षकों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की है।
वर्कशॉप की शुरुआत सोमवार को हुई जिसमें फिजिक्स विषय के लगभग 150 प्रधान परीक्षक शामिल हुए। वर्कशॉप में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर प्रसाद और सचिव हरिहरनाथ झा ने प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन पद्धति तो बताई ही साथ ही सावधानी बरतने की भी सलाह दी।
यह वर्कशॉप 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग अलग विषय के प्रधान परीक्षकों को शामिल किया जाएगा। मंगलवार को केमेस्ट्री विषय के प्रधान परीक्षकों को वर्कशॉप में शामिल होना है।
खबरें और भी हैं...